सिद्धार्थनगर : परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और
बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए महकमा नित नए प्रयोग कर रहा है, पर इन
स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों की सुधि लेने की किसी के
पास
फुर्सत नहीं है। ब्लाक के धंधरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात
शिक्षामित्र विनोद भारती को पिछले 26 माह से मानदेय नहीं मिला है। हर चौखट
पर फरियाद कर थक चुका हैं। मानदेय न मिलने से उसका परिवार भुखमरी की कगार
पर है।
शिक्षा मित्र विनोद ने मानदेय के लिए मुख्यमंत्री समेत बेसिक शिक्षा
मंत्री को शिकायती पत्र देकर मानदेय दिलाने की गुहार लगाई है। बावजूद कोई
सुनवाई नहीं हो रही है। लिखा है कि वर्ष 2008 से उस विद्यालय में तैनात
हैं। अप्रैल 2015 तक मानदेय नियमित रूप से मिलता रहा, पर उसके बाद से बंद
हो गया। इससे उनका परिवार भुखमरी की चपेट में है। मानदेय न मिलने के बाद भी
वह स्कूल में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। घर चलाने के लिए पत्नी, बच्चे व
बुजुर्ग पिता मजदूरी करने को विवश हैं। इसी सहारे किसी तरह से घर चल रहा
है। तहसील दिवस पर जिम्मेदार अधिकारियों सहित वह जिलाधिकारी से भी गुहार
लगा चुके हैं, बावजूद इसके उनकी व्यथा पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बेसिक
शिक्षा अधिकारी मनिराम ¨सह का कहना है कि जांच करवाकर शीघ्र ही बकाया
मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें