Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

32022 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक हटाने को चार अप्रैल को फैसला

लखनऊ। 32022 शारीरिक शिक्षक और खेल अनुदेशक भर्ती पर लगी रोक हटाने और जल्द से जल्द काउंसलिंग करवाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मंगलवार को प्रदर्शन समाप्त
कर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से चार अप्रैल को दोबारा मुलाकात कर मांगों पर अंतिम निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मंगलवार को शारीरिक शिक्षक-बीपीएड संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव और प्रदेश महासचिव आकाश गुप्ता की अगुआई में भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के प्रति प्रदेश सरकार सकारात्मक है। उन्होंने प्रतिनिधियों को आगामी 4 अप्रैल को दोबारा आमंत्रित किया है। उसमें संबंधित समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव आकाश गुप्ता संग नीरेशकांत डम्बी, प्रवीण मौर्या, वीरेन्द्र पांडेय शामिल थे। वार्ता के बाद आश्वस्त प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज स्थित भाजपा मुख्यालय गेट से नगर निगम जाने वाला मार्ग बाधित रहा। पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते दूसरी ओर से यातायात को सामान्य बनाए रखा जा सका।
sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news