इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की 68500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा टल
गई है लेकिन, अफसरों ने अब भी जल्द इम्तिहान कराने की उम्मीद नहीं छोड़ी
है।
इसीलिए मंडल मुख्यालयों पर भेजे गए परीक्षा के प्रश्न व उत्तर पत्रक के
साथ ही अन्य सामग्री परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में वापस नहीं
मंगाया गया है, बल्कि संबंधित जिलों को निर्देश दिया गया है कि वह उन्हें
अगले आदेश तक सुरक्षित रखें। इस मामले की हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में
सुनवाई जारी है और जल्द ही अंतिम फैसला होना है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की पहली
लिखित परीक्षा बीते 12 मार्च को होनी थी। इसके लिए करीब एक लाख बीस हजार
से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। उन्हें प्रदेश के सभी 18 मंडल
मुख्यालयों पर इम्तिहान देना था। अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर
लिया था और बीते छह मार्च को परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रक, उत्तर पत्रक व
उपस्थिति पंजिका के अलावा परीक्षा संबंधी निर्देश भी परीक्षा नियामक
प्राधिकारी सचिव ने भेज दिए थे। प्रश्नपत्र जिलों के कोषागार में डबल लॉक
में रखवाए गए हैं। छह मार्च को ही हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने टीईटी 2017
का परीक्षा परिणाम 14 प्रश्न हटाकर जारी करने का निर्देश दिया। सरकार इस
आदेश के खिलाफ डबल बेंच में गई लेकिन राहत नहीं मिली। ऐसे में तीन दिन पहले
परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी हुआ। अब हाईकोर्ट में हर दिन मामले की
सुनवाई चल रही है। अभी अंतिम फैसला आना शेष है।
विभागीय अफसर अब यह परीक्षा जून या फिर जुलाई में होने के संकेत दे रहे हैं
लेकिन, परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने सभी मंडल
मुख्यालयों के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों
को नया निर्देश जारी किया है। कहा गया है कि वह अगले आदेश तक परीक्षा से
संबंधित प्रश्न व उत्तर पत्रक सहित अन्य सामग्री वहीं सुरक्षित रखें। कयास
लगाए जा रहे हैं कि विभाग जल्द परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है।
संकेत हैं कि हाईकोर्ट का आदेश आते ही उसका अनुपालन होगा। परीक्षा केंद्रों
का निर्धारण प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जाएगी, ताकि जितनी जल्दी हो
इम्तिहान पूरा कराया जाए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق