सहारनपुर : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति
के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा छह केंद्रों पर होगी। टीईटी अथवा बीटीसी
परीक्षा का प्रमाण-पत्र साथ लाने की अनिवार्यता ने अभ्यर्थियों की परेशानी
बढ़ा दी है।
पांच मार्च को होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान परीक्षा
में नकल रोकने सहित कई दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
प्रदेश स्तर पर प्राथमिक स्कूलों में 68,500 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया
में केवल प्राथमिक शिक्षकों की ही भर्ती हो सकेगी। बीटीसी के बाद टीईटी
उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। महानगर में छह परीक्षा केंद्रों पर
करीब पांच हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड
होने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। 12 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर एक
बजे तक महानगर के छह केंद्रों राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर
कालेज, एसडी इंटर कालेज, बीडी बाजोरिया इंटर कालेज, गुरुनानक गल्र्स इंटर
कालेज व इस्लामिया इंटर कालेज में होगी।
परीक्षा के लिए मानदेय
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक को दो हजार तथा कक्ष
निरीक्षक को 750 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र को भी
प्रति अभ्यर्थी के हिसाब से एक निश्चित व्यवस्था शुल्क का भुगतान किया
जाएगा। परीक्षा की तैयारियों के लिए पांच मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के
दौरान अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह द्वारा आवश्यक दिशा
निर्देश दिए जाएंगे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए ऐसे केंद्र चुने गए,
जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगे हों।
प्रमाण-पत्र साथ लाने की अनिवार्यता
12 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड मूल रूप
में, टीईटी/सीटीईटी परीक्षा अथवा बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का मूल
प्रमाण-पत्र साथ ले जाना होगा। बता दें कि अभी तक टीईटी परीक्षा के मूल
प्रमाण-पत्र अभ्यर्थियों को नहीं मिले हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इसके लिए प्राचार्य जिला शिक्षा एवं
प्रशिक्षण संस्थान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बीटीसी
चतुर्थ सेमेस्टर के भी कुछ अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्हें मूल प्रमाण-पत्र नहीं
मिल सके हैं। इन अभ्यर्थियों के पास केवल इंटरनेट से निकाले गए अंकपत्र
है। कई अभ्यर्थियों ने इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से भी
संपर्क किया है कि क्या वे मूल प्रमाण-पत्र न होने की दशा में इंटरनेट से
डाउनलोड अंकपत्र ला सकेंगे?
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق