आने वाले दिनों में देश के प्रत्येक गांव में पर्यावरण के दूत तैनात
होंगे, जो लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के साथ ही इस क्षेत्र
में अपना भविष्य भी संवारेंगे। सरकार ने इसे लेकर एक बड़ी योजना तैयार की
है। इसके तहत युवाओं को पर्यावरण से जोड़ने के लिए कौशल विकास से जुड़े
करीब 50 नए कोर्स तैयार किए गए हैं। इस साल 80 हजार युवाओं को प्रशिक्षण का
लक्ष्य रखा गया है।
वन एवं पर्यावरण मंत्रलय ने युवाओं को पर्यावरण के करीब लाने के लिए यह
योजना तैयार की है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए करीब 24 करोड़ का एक कोष भी
बनाया है। इसके तहत युवाओं को पर्यावरण से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया
जाएगा। इस दौरान जिन प्रमुख विषयों को कोर्स में शामिल किया गया है, उनमें
प्रदूषण निगरानी (जल, वायु, ध्वनि और मृदा) शोधन संयंत्र (ईटीपी) प्रचालन,
अपशिष्ट प्रबंधन, वन प्रबंधन, नदी डाल्फिनों का संरक्षण, बांस प्रबंधन और
जैव विविधता आदि शामिल हैं।’
वन एवं पर्यावरण मंत्रलय शुरू करेगा कौशल विकास के 50 कोर्स
करीब 80 हजार युवाओं को इस साल दिया जाएगा प्रशिक्षण
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق