सीधी भर्ती वाले गणित-विज्ञान शिक्षक नहीं बन सकेंगे प्रधानाध्यापक
उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान विषय की सीधी भर्ती से चयनित
सहायक अध्यापकों को अंग्रेजी प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक की
जिम्मेदारी नहीं मिलेगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने सभी
खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि सीधी भर्ती के
गणित व विज्ञान विषय के शिक्षकों को साक्षात्कार में सम्मिलित न किया जाए।
नगर क्षेत्र व प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच अंग्रेजी स्कूलों में हेडमास्टर
व शिक्षकों के चयन के लिए 19 से 21 मार्च तक साक्षात्कार होने हैं। जिलेभर
के 125 स्कूलों में हेडमास्टर समेत 425 शिक्षकों का चयन होना है। हालांकि
418 शिक्षकों ने ही आवेदन किया है। सीधी भर्ती के लिए तकरीबन एक दर्जन
शिक्षकों को हटाने के बाद संख्या और कम हो जाएगी।
बीएसए ने बताया कि अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकों की कमी इन स्कूलों में
पूर्व से पढ़ा रहे योग्य शिक्षकों से दूर करेंगे। गौरतलब है कि एक अप्रैल से
शुरू हो रहे नये सत्र में जिले के 125 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में
अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق