लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीएसी की नई गठित होने
वाली कंपनियों में कुछ सिर्फ महिलाओं के लिए होंगी। सिविल पुलिस की भर्ती
में भी महिलाओं का खयाल रखेंगे।
वह अदम्य साहस का परिचय देने वाली 129
महिलाओं और बच्चों को गुरुवार को लोक भवन में आयोजित समारोह में रानी
लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित कर रहे थे। पुरस्कार पाने वाली
महिलाओं व बच्चों को एक लाख रुपये, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं और बच्चों के साहस को सराहने के साथ उनकी
सुरक्षा और हित के प्रति प्रतिबद्धता भी जतायी। 1मुख्यमंत्री ने कहा कि
महिलाएं हर क्षेत्र में बुलंदी हासिल कर रही हैं। समाज में उनकी अलग पहचान
बन रही है। मेरी अपील है कि वह शोषण के खिलाफ खामोश रहने की बजाय मुखर हों।
सरकार हर कदम पर उनके साथ है। हर क्षेत्र में महिलाओं द्वारा उपलब्धि
हासिल करना उनके जज्बे का प्रतीक है। उपलब्धि के इस क्रम को महिलाएं जारी
रखें। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जी के ग्राम
स्वराज्य के सपने को पूरा करने चाहते हैं। इसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका
होगी। गांव के समग्र विकास और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए महिलाएं आगे आएं।
सरकार सभी काम नहीं कर सकती है। अपने गांव को आदर्श बनाने के लिए सबको
शामिल करते हुए महिलाएं कुछ कार्यक्रम बनाएं। 1मुख्यमंत्री ने सिंधु, कुंवर
दिव्यांश, पल्लवी फौजदार, पुष्पा, डॉ. ज्यूड एमएसजे, तारा, रीतिका, ज्योति
श्रीवास्तव, रीमा सिंह, वर्षा सिंह, महजबीं, रंजना द्विवेदी, अवधेश
कुमारी, शालिया बानो और शहनाज बानो को अपने हाथों से सम्मानित किया।
कार्यक्रम को महिला कल्याण मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, संस्कृति
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने भी
संबोधित किया। 1संबंधित खबर जागरण सिटी कश्।गुरुवार को लोक भवन में आयोजित
कार्यक्रम में लखनऊ की कुमारी ज्योति श्रीवास्तव को रानी लक्ष्मीबाई वीरता
सम्मान से सम्मानित करते सीएम योगी आदित्यनाथ ’ जागरणधर्मनाथ मिश्र और
उस्ताद सखावत हुसैन को बेगम अख्तर पुरस्कार1इस अवसर पर योगी ने संगीत के
क्षेत्र में खास उपलब्धि हासिल करने वाले पंडित धर्मनाथ मिश्र और उस्ताद
सखावत हुसैन खां को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप
दोनों संगीतकारों को पांच-पांच लाख रुपये और अंगवस्त्र दिये गए।’
कहा, पुलिस भर्ती में भी महिलाओं का खास ख्याल रखेगी सरकार
रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से नवाजी गईं 129 महिलाएं व बच्चे
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें