Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

रिक्तियों की दे सही जानकारी वर्ना होगी कार्रवाई

गोंडा : शासन से सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा विभाग कॉलेजों में मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मनमानी भर्ती के बाद अब माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री विनय कुमार शुक्ल ने रिक्तियों की गलत सूचना देने की आशंका जताते हुए डीआइओएस को पत्र सौंपा है।
डीआइओएस ने प्रधानाचार्यों को तथ्यपरक सूचना देने का निर्देश दिया है। गलत जानकारी देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त स्कूल नियुक्तियों के गढ़ हैं, जहां शिक्षकों की मनमानी नियुक्तियां कर ली जाती है। भर्ती प्रक्रिया की जांच भी चल रही है। अब इस पर रोक लगाने के लिए शासन ने रिक्तियों की सूचना तलब की। आरोप है कि प्रबंधक व प्रधानाचार्य सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। जिससे बाद में नियुक्ति कर सके। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री विनय कुमार शुक्ल ने शिकायत की है। जिसके बाद विद्यालयों से आ रही सूचनाओं की गहनता से मॉनीट¨रग की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को प्रारूप भेज दिया गया है। निर्धारित प्रारूप पर सूचना न देने या तथ्य छिपाने पर जिम्मेदारी तय होगी।
sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news