इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों के सहायक
अध्यापकों की पदोन्नति करने के आदेश जारी हुए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारियों
को यह कार्य एक माह में पूरा करना है। इसमें अंतर जिला तबादलों के लिए
घोषित पदों पर कोई पदोन्नति नहीं होगी। परिषद सचिव संजय सिन्हा ने सभी
बीएसए को इस संबंध में निर्देश भेज दिया है।
प्रदेश के सभी परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की
पदोन्नति करने का निर्देश हुआ है। सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि परिषद
के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की
वास्तविक रिक्तियों में से उन पदों पर पदोन्नति नहीं होगी, जिनके पद अंतर
जिला तबादले में विज्ञापित हुए हैं। शेष पदों पर पदोन्नति एक माह में पूरी
करके परिषद मुख्यालय को अवगत कराना है। ज्ञात हो कि अंतर जिला तबादलों में
47485 पद रिक्त घोषित हुए हैं। इसमें 40766 प्राथमिक स्कूलों के सहायक
अध्यापक हैं। इन पदों पर कोई पदोन्नति नहीं होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق