नई दिल्ली: ओबीसी और एससी वर्ग को लुभाने की सरकार की कोशिशें लगातार
जारी हैं। जल्द ही वह उन्हें छात्रवृत्ति स्कीम में बदलाव कर एक और बड़ा
तोहफा देने वाली है।
इसके तहत पोस्ट-मैटिक स्तर पर सालाना डेढ़ लाख की आय
वाले ओबीसी परिवारों के बच्चे अब इसके पात्र होंगे, जबकि प्री-मैटिक स्तर
पर ढाई लाख तक की सालाना आय वाले ओबीसी को इसका लाभ मिलेगा। वहीं बदलाव के
बाद एससी वर्ग के लिए सालाना आय की पात्रता दोनों ही स्कीमों में ढाई लाख
होगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रलय ने छात्रवृत्ति में बदलाव का यह फैसला
प्री-मैटिक और पोस्ट-मैटिक दोनों स्तरों पर चलाई जा रही योजनाओं में किया
है। इस बदलाव के साथ ही अब इस दोनों वर्गो के और भी ज्यादा लोगों को इसका
लाभ मिल सकेगा। मंत्रलय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक योजना में बदलाव
के इस फैसले पर सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल इसे वित्त
मंत्रलय की अनुमति के लिए भेजा गया है। जहां से मंजूरी मिलते ही इसे देश भर
में लागू कर दिया जाएगा। योजना के तहत ओबीसी और एससी वर्ग के कमजोर या कम
आय वाले परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार मदद देती है।
छात्रवृत्ति के साथ इन बच्चों को किताबें खरीदने के लिए भी एकमुश्त पैसा
दिया जाता है। बदलाव के ओबीसी वर्ग के लिए पोस्ट मैटिक स्तर पर सालाना आय
के मापदंड एक लाख से बढ़कर डेढ़ लाख का हो जाएगा। जबकि ओबीसी वर्ग के लिए
प्री-मैटिक स्तर पर यह मापदंड दो लाख से बढ़कर ढाई लाख का हो जाएगा। वहीं
एससी वर्ग के लिए छात्रवृति पात्रता का मापदंड दो लाख से बढ़कर दोनों ही
योजनाओं में ढाई लाख का हो जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق