वाराणसी. प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षकों की
भर्ती के लिए 12 मार्च को मंडल स्तर पर होगी परीक्षा। बता दें कि इस
परीक्षा के मार्फत प्रदेश के 68, 500 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जानी
हैं।
इस संबंध में नौ जनवरी 2018 को शासनादेश जारी हुआ था। प्रदेश शासन के
विशेष सचिव एस राजलिंगम के निर्देश के तहत सूबे के हर मंडल मुख्यालय पर यह
परीक्षा आयोजित की जानी है। इसके तहत बनारस मंडल मुख्यालय पर कुल 13, 988
अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। इनके लिए बनारस में कुल 14 परीक्षा केंद्र
बनाए गए हैं। यह जानकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने
पत्रिका को दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा दिन के 10 बजे से दोपहर बाद एक
बजे तक होगी।
द्विवेदी ने बताया कि सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की
सुचिता कायम रखने के लिए सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की
तैनाती कर दी गई है। ये स्टैटिक मजिस्ट्रेट तीन घंटे तक अपने-अपने परीक्षा
केंद्र पर तैनात रहेंगे। सभी स्टैटिक मजिस्टेटों को निर्देशित किया गया है
कि वह आठ मार्च तक अपने केंद्र का निरीक्षण जरूर कर लें। परीक्षा से पूर्व
आठ मार्च को शाम चार बजे से जिला रायफल क्लब में जिलाधिकारी की अध्यक्षता
में बैठक भी होगी जिसमें सभी केंद्राध्यक्ष व स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद
रहेंगे।
स्टैटिक मजिस्ट्रेट ही 12 मार्च परीक्षा वाले दिन सुबह सात
बजे जिला कोषागार के डबल लॉक से आवंटित परीक्षा केंद्र के लिए सील्ड बैग
हासिल करेंगे। वह बैग हर हाल में आठ बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया
जाना है। इस सील्ड बैग में ही प्रश्न पत्र होगा। इसे स्टैटिक मजिस्ट्रेट और
केंद्राध्यक्ष की मौजूदगी में खोला जाएगा। परीक्षा समाप्ति के बाद सील्ड
पैकेट कोषागार के डबल लॉक में जमा किया जाएगा। इसका दायित्व भी स्टैटिक
मजिस्टेट पर होगा।
परीक्षा केंद्र
1-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज- परीक्षार्थी-576
2- सनातन धर्म इंटर कॉलेज-परीक्षार्थी-960
3-खेदन लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चेतगंज- परीक्षार्थी-576
4- आर्य महिला इंटर कॉलेज-परीक्षार्थी-576
5- आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज-परीक्षार्थी-576
6- निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज-672
7-जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज- परीक्षार्थी- 480
8- उदय प्रताप इंटर कॉलेज-परीक्षार्थी- 960
9- कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज-परीक्षार्थी- 450
10- सुधाकर महिला इंटर कॉलेज-परीक्षार्थी- 480
11- महाबोधि इंटर कॉलेज, सारनाथ- परीक्षार्थी- 676
12- कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, अर्दली बाजार-परीक्षार्थी- 480
13- सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज-परीक्षार्थी- 576
14- महामना मालवीय इंटर कॉलेज, बच्छांव- परीक्षार्थी-766
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- जनगणना-2027: जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, गृह मंत्रालय के निर्देश
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق