दूसरे की डिग्री पर नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त
बलरामपुर।
दूसरे शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर कूटरचित ढंग से प्राइमरी स्कूल में तैनात
प्रधानाध्यापक को जांच के बाद बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। जांच के दौरान
शिक्षक द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है।
सोमवार को
बीएसए रमेश यादव ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा के प्राथमिक विद्यालय
भुकुरवा प्रथम में तैनात प्रधानाध्यापक संजय यादव को दूसरे के शैक्षिक
प्रपत्रों पर नौकरी करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है।
संजय
के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह दूसरे के शैक्षिक प्रमाण पत्र पर नौकरी कर
रहे हैं। शिकायत की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी गैसड़ी को जांच अधिकारी
बनाया गया था। जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई कि संजय ने विभाग को
गुमराह कर दूसरे के डिग्री पर नियुक्ति प्राप्त की है।
संजय को कई
बार अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया गया लेकिन वह कार्यालय में उपस्थित
होकर कोई संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। आरोपों की पुष्टि होने पर
संजय को प्रधानाध्यापक व शिक्षक पद से बर्खास्त कर दिया गया है। भविष्य
में इनके द्वारा किया गया कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق