बिजनौर। बेसिक शिक्षा योजना के तहत कार्यरत शिक्षामित्रों को मानदेय का
भुगतान न होने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है।
बीएसए महेश चंद्र ने संबंधित शिक्षामित्रों को 12, 13 मार्च को स्कूल समय
के बाद बैंक पासबुक के साथ बीएसए कार्यालय उपस्थित होने के निर्देश दिए
हैं।
शिक्षामित्रों को पिछले सात महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ
है। शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने सुचित मलिक के नेतृत्व में बैठक कर
मानदेय भुगतान न होने पर चिंता जताई थी और बीएसए कार्यालय की तालाबंदी करने
की चेतावनी दी थी। बीएसए ने बताया कि शिक्षामित्रों के मानेदय के मामले
में जांच की जा रही है। बेसिक शिक्षा योजना के तहत जिले में 100
शिक्षामित्र कार्यरत हैं। उन्हें बैंक पासबुक के साथ 12, 13 मार्च को स्कूल
समय के उपरांत कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यह
देख लिया जाए कि किस शिक्षामित्र को किस महीने तक के मानदेय का भुगतान हो
चुका है। फिलहाल शिक्षामित्रों का मानदेय ग्रांट नहीं होने के कारण लटका
हुआ है। ग्रांट आते ही मानदेय का प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कर दिया
जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق