राजकीय विद्यालयों में 15 विषयों में कुल 10768 शिक्षकों की भर्ती होनी है, जिसमें 536 पुरुष और 540 महिला शिक्षकों के पद शामिल हैं। एलटी ग्रेड पुरुष शिक्षकों की भर्ती हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, उर्दू, जीव विज्ञान, संस्कृत, कला, संगीत, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान और कृषि विषय में की जाएगी।
जबकि एलटी ग्रेड महिला शिक्षकों की भर्ती कृषि को छोड़कर अन्य सभी 14 विषयों में की जाएगी। यह भर्ती लिखित परीक्षा से होनी है। आयोग की ओर से जारी किए विज्ञापन में हिंदी शिक्षक की योग्यता में इंटरमीडिएट में संस्कृत अनिवार्य किया गया है।
sponsored links:
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق