लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के शासन काल में निकाली गई 3133 ग्राम
विकास अधिकारियों की भर्ती के साक्षात्कार नए सिरे से होंगे। अधीनस्थ सेवा
चयन आयोग मंगलवार को होने जा रही अपनी बैठक में इस बारे में निर्णय लेगा।
बैठक के मुख्य एंजेंडे में इस भर्ती को रखा गया है।
इसके साथ ही 650
व्यायाम शिक्षकों और 600 सहायक व्यायाम शिक्षकों के पदों के लिए भर्ती शुरू
करने पर भी फैसला लिया जाएगा।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने अपनी पहली ही बैठक
में फैसला लिया था कि रुकी हुई भर्तियों को आगे बढ़ाने का रास्ता निकाला
जाएगा। ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्तियां ऐसी ही भर्तियों में शामिल
हैं। सपा सरकार में विज्ञापित इस भर्ती में 16 हजार अभ्यर्थियों को
साक्षात्कार के लिए अर्ह पाया गया था। इसमें कुछ के साक्षात्कार हो भी चुके
थे।
आयोग ने इसका रास्ता यह निकाला है कि सभी के साक्षात्कार फिर से लिए
जाएं। इसके लिए बुधवार को बैठक में निर्णय लिया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष
सीबी पालीवाल ने बताया कि प्रदेश में व्यायाम शिक्षकों के पद बड़ी संख्या
में रिक्त हैं। बैठक में 650 व्यायाम शिक्षकों और 600 सहायक व्यायाम
शिक्षकों के पद विज्ञापित करने पर भी विचार किया जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق