लखनऊ- आज दिनांक २९-०३-२०१८ से लगातार धरना सरकार से चार सूत्री मांगो
को लेकर अनवरत धरना शुरु हो चूका है । अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्रों
का यह बड़ा प्रदर्शन है ।
सरकार के सख्त रवैये के बाबजूद बडी संख्या में
राजधानी पहुचे है शिक्षामित्र और विधानसभा घेरने की तैयारी चल रही है ।
चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात।
उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है। उत्तर
प्रदेश में लगभग 500 से ज्यादा शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके है। अगर
शिक्षामित्र इतने ही गलत थें तो बीजेपी सरकार ने अपने संकल्प पत्र में रखा
ही क्यों ? क्या लोक कल्याण पत्र कह देने से ही सबका कल्याण हो जाता है।
उत्तर प्रदेश के गरीब किसान के बेटे बदहाल व मजबूर 172000 शिक्षामित्र का
परिवार दाल रोटी के लिए मोहताज है। इनका कहना है कि हम सभी हाथ जोड़कर मोदी
जी व योगी जी से निवेदन करते है कि हम सबको बहाल करके हमारे बूढ़े माता
पिता व बच्चों के सपनों को साकार करने की कृपा की जाय। जीवन भर आपकी माला
जपेंगे कुछ ऐसी प्रार्थना कर रहे है लक्ष्मणमेला मैदान में बैठे
शिक्षामित्र।
लक्ष्मण मेला मैदान में काफी शिक्षामित्र पहुंच चुके है और एक लाख तक की
संख्या में पहुंचने का अनुमान है कुछ गरीब परिवार के किसान के बेटे
बेटियां जो शिक्षामित्र हैं औऱ टेट पास भी हैं आत्महत्या कर रहे हैं आर्थिक
तंगी की वजह से ,उनको एक अतिरिक्त परीक्षा लाद कर रोजगार देने से रोक रही
उत्तर प्रदेश सरकार।
– लखनऊ से अनुज मौर्य की रिपोर्ट
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें