sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए शिक्षकों ने दी परीक्षा
सहारनपुर। परिषदीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन की
प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 300 शिक्षकों ने
परीक्षा दी। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष
निरीक्षक तैनात किए गए थे। एडी बेसिक ने भी एक-एक कक्ष में जाकर व्यवस्था
को देखा।
शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग प्रत्येक ब्लॉक में पांच सरकारी
स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाने की तैयारी कर रहा है। जनपद में सभी 11
ब्लॉकों में 55 स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाया जाना है। इन स्कूलों के
लिए मौजूदा शिक्षकों में से ही शिक्षकों का चयन किया जाना है। चयन के लिए
शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान में परीक्षा हुई। परीक्षा
नौ कमरों में हुई। परीक्षा के लिए 362 शिक्षकों को पहुंचना था, मगर 298 ने
ही परीक्षा दी, जबकि 64 शिक्षक गैरहाजिर रहे। परीक्षा में सफल शिक्षकों के
इंटरव्यू के लिए 16 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। एडी बेसिक अनुराधा
शर्मा परीक्षा के दौरान केंद्र पर मौजूद रहीं। परीक्षा के सफल आयोजन
प्रधानाचार्य शोभा रानी, अजय अरोड़ा, सुनील आदि का सहयोग रहा।
sponsored links:
sponsored links:
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق