जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 68,500 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 मार्च को होगी।
इसके लिए राजधानी में 24 राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिन पर 11,556 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के सभी परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
sponsored links:
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق