एलटी ग्रेड शिक्षकों की निकली बम्पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

इलाहाबाद. बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। बेरोजगारों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षकों की 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रारंभ होने जा रही है।
प्रदेश के राजकीय स्कूलों में एलटी गे्रड शिक्षक भर्ती के लिए 15 मार्च से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 15 मार्च को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी होगा।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए विषय विशेषज्ञों के माध्यम से पाठ्यक्रम तैयार करा लिया गया है। प्रदेश के राजकीय स्कूलों में कुल 10768 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती होगी। इसमें पुरूष शाखा के 5364 और महिला शाखा के 5404 पद शामिल हैं। आॅनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल तक है। आॅनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल तक है। अभ्यर्थी 15 मार्च से ‘htt://uppsc.up.nic.in’ वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाणपत्रों का प्रोफार्मा, परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण व आयु के संबंध में महत्पूर्ण निर्देश उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। मालूम हो कि पहले यह परीक्षा संयुक्त शिक्षा निदेशक के नेतृत्व में करायी जाती थी। सपा सरकार में इसे अपर निदेशक को दे दी गई।
अपर निदेशक ने सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी करवाया। आवेदन भी मांगे गए। करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया था। इसीबीच एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी यूपीपीएससी को सौंप दी गई। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
40 आयु वर्ग तक कर सकते हैं आवेदन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आयु की गणना एक जुलाई 2018 से मान्य होगी। न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक के प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थी आयु 55 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे अधिक उम्र वालो प्रतिभागियों के आवेदन मान्य नहीं होंगे। इसके अलावा अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट आरक्षण नियमों के अनुरूप दी जाएगी।
sponsored links: