इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग की ओर से होने जा रही एलटी ग्रेड शिक्षक
भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर को लेकर गंभीरता विशेष मायने
रखेगी। क्योंकि आयोग ने पीसीएस परीक्षा की तरह इसमें भी ‘निगेटिव
मार्किंग’ लागू कर दिया है। यानि अभ्यर्थियों की ओर से दिए जाने वाले
प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक काट लिए जाएंगे। वहीं, परीक्षा में आवेदन
के लिए आयोग ने अर्हता में कोई बदलाव नहीं किया है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पहले एकेडेमिक मेरिट के आधार पर होती रही है।
जिसमें फर्जी अंकपत्र और प्रमाण पत्रों को लगाकर तमाम अभ्यर्थियों ने नौकरी
हथिया ली है। शिक्षा विभाग के लिए भी यह स्थिति दिक्कत पेश करती रही है।
फर्जीवाड़े पर शासन ने लिखित परीक्षा के आधार पर राजकीय माध्यमिक स्कूलों
में शिक्षकों की भर्ती का निर्णय करते हुए इसकी जिम्मेदार उप्र लोकसेवा
आयोग को सौंपी थी। आयोग ने 10768 रिक्त पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षकों की
भर्ती के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के बाद 15 मार्च से ऑनलाइन आवेदन भी
मांगे हैं। इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। बीएड डिग्री धारक इसमें आवेदन
कर सकते हैं, कंप्यूटर शिक्षक के लिए बीई या बी.टेक होना जरूरी है। अर्हता
की यही नियमावली पहले भी रही है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें