लखनऊ : डिजिटल इंडिया का सपना पूरा करने की दिशा में उत्तर प्रदेश शासन
ने एक अहम कदम बढ़ाया है। अब धरना-प्रदर्शन व जुलूस की अनुमति का आवेदन भी
ऑनलाइन हो सकेगा। पुलिस वैरीफिकेशन से लेकर किरायेदार सत्यापन तक के लिए अब
लोगों को थाने के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। पुलिस वैरीफिकेशन के
प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन ही हासिल भी हो सकेंगे।
पुलिस वैरीफिकेशन की ई-डिलिवरी का शुल्क निर्धारित कर शासनादेश जारी किया
गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जन सुविधा केंद्रों के जरिये
ऑनलाइन आवेदन करने व प्रमाणपत्र हासिल करने की सुविधा होगी। जन सुविधा
केंद्रों से आवेदन के लिए 15 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। पुलिस तकनीकी
सेवाएं के अधिकारी इस व्यवस्था को लागू किए जाने की तैयारियों में जुट गए
हैं। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि धरना-प्रदर्शन व जुलूस की
अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, लेकिन अभी ऑनलाइन अनुमति नहीं
मिल सकेगी।
पुलिस विभाग की वेबसाइट पर सिटीजन सर्विसेज के जरिए आवेदन किए जा सकेंगे।
धरना-प्रदर्शन व जुलूस की अनुमति के लिए पुलिस को प्राप्त आवेदनों के
प्रिंट आउट संबंधित डीएम व एसडीएम कार्यालयों को भेजे जाएंगे। अनुमति हासिल
करने के लिए आवेदक को संबंधित डीएम-एसडीएम कार्यालय से संपर्क करना होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق