ALLAHABAD: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूजीसी- एचआरडी
की ओर से संचालित तीसरे विशिष्ट शीतकालीन पुनश्चर्या कार्यक्रम में उत्तर
प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो। कामेश्वर नाथ सिंह ने
कहा कि मानव संसाधन का विकास शिक्षकों के सार्थक योगदान के बिना सम्भव
नहीं है।
उन्होंने कहा कि मानव संसाधन को स्वरूप देने में शिक्षकों का
गुरुतर दायित्व है। शिक्षक स्वयं को सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी
व्यापक भूमिका सृजित कर सकते हैं.
सामाजिक पूंजी है भारत में मनुष्य
प्रो। केएन सिंह ने कहा कि संसाधन कहीं अन्यत्र वाह्य जगत में न होकर
मनुष्य के मस्तिष्क और ज्ञान में समाहित है। मस्तिष्क का विकास करने में
शिक्षकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। निदेशक यूजीसी- एचआरडी केन्द्र
इविवि प्रो। आरके सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपनी क्षमताओं को विकसित करना
होगा। उन्हीं के प्रयास से ही एक विकसित भारत का सपना साकार होगा। भारत
पूरे विश्व में अपने कौशल के लिये जाना जाता है। भारत में शिक्षा के विकास
से परिवर्तन सम्भव है। कोर्स समन्वयक प्रो। एआर सिद्दीकी ने कहा कि भारत
में मनुष्य सामाजिक पू्रंजी के रुप में है। मनुष्य अपने ज्ञान और श्रम से
विकास की सारी संभावनाओं को प्राप्त कर सकता है। डॉ। अश्वजीत चौधरी ने सभी
का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया.
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें