लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के सहायक अध्यापक भर्ती के सफल अभ्यर्थियों ने आज राज्य सरकार से नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है।
बीटीसी शिक्षक भर्ती संघ ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जयसवाल के नाम एक ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन में मांग की गयी है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 दिसम्बर 2016 को 12460 सहायक अध्यापक की भर्ती का सरकारी आदेश जारी किया था और 18 से 20 मार्च 2017 को काउंसिलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद जिलेवार चयन सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं।
संघ ने कहा कि सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के दौरान मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण काफी देरी हो चुकी है तथा छह फरवरी 2018 को उच्च न्यायालय ने भी राज्य सरकार को बीटीसी 2013 बैच के लिए चार सप्ताह में भर्ती चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ोने के आदेश दिए थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق