प्रतापगढ़. मॉडल स्कूलों में मनचाही तैनाती पाने के
लिए शिक्षक व उनके परिजन सत्ता दल के नेताओं से अफसरों को फोन करा रहे है।
मंगलवार को जहां एक तरफ शिक्षकों का इंटरव्यू चल रहा था वही दूसरी ओर
उनके
पसंदीदा स्कूल में तैनाती पाने के लिए लगातार नेताजी का फोन आने से परेशान
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। बता दें कि
जिले में एक अप्रैल से पहले मॉडल स्कूलों में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने
वालों की नियुक्ति होनी है।
मानचाही पोस्टिंग पाने के लिए लगातार अधिकारियों के पास आ रहे यह फोन
कॉल बतातें है कि प्रदेश में सरकार किसी की भी लेकिन कही न कही सत्ता दल के
जन प्रतिनिधि अपने करीबी के हितों को साधने के लिए अधिकारियों के काम
में हस्तक्षेप करने से गुरेज नहीं करते। वह अधिकारियों को अपने विवेक
अनुसार काम नहीं करने देना चाहते। बेसिक शिक्षा विभाग के मॉडल स्कूलों में
अध्यापकों की तैनाती को लेकर मंगलवार को होने वाले इंटरव्यूव को लेकर
अधिकांश शिक्षकों की सिफारिश के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी के फोन की
घंटी दिनभर घनघनाती रही। सुबह से शुरू हुआ ये सिलसिला इंटरव्यू लेने के
दौरान भी जारी रहा। आखिर में शिक्षा बेसिक अधिकारी ने अनजान नंबरों से आ
रहे फोन कॉल उठाना ही बंद कर दिया।
गौरतलब है प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिले के मॉडल स्कूलों में एक
अप्रैल के पहले, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले अध्यापकों की तैनाती होनी
है। वही दूसरीओर दो वर्ष पूर्व प्रमोशन मिलने के बाद जिले में तैनात
शिक्षकों का अबतक तबादला नहीं हुआ है। ऐसे में मॉडल स्कूलों में तैनाती के
साथ ही इनके द्वारा भी मनचाही तैनाती को लेकर सत्ता दल के नेताओं से फोन
कराया जा रहा है। बीएसए बीएन सिंह का कहना है कि लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
हो गया है, दो अप्रैल के पहले शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق