इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा की कापियों का
मूल्यांकन काफी सुस्त गति से चल रहा है। शिक्षकों की कमी की वजह से ऐसा हो
रहा है। भौतिक विज्ञान के शिक्षकों की संख्या पर्याप्त न होने से इस विषय
का मूल्यांकन ज्यादा प्रभावित हो रहा है। राजकीय इंटर कालेज में ही भौतिक
विज्ञान के 90 शिक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं।
सोमवार
को मूल्यांकन केंद्रों से 3562 शिक्षक शिक्षिकाएं गैरहाजिर रहे। नगर के आठ
मूल्यांकन केंद्रों पर 6465 शिक्षकों को कापियां जांचने का जिम्मा सौंपा
गया है। 132 डीएचई यानि हेड एक्जामिनर भी गैरहाजिर चल रहे हैं। शिक्षा
विभाग ने मूल्यांकन केंद्रों में 654 डीएचई की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईओएस
आरएन विश्वकर्मा ने गैरहाजिर शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सबकी
सूची मंगायी गयी है। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अग्रसेन
कालेज में शिक्षकों का प्रदर्शन : माध्यमिक शिक्षक संघ के वित्तविहीन
विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को अग्रसेन इंटर कालेज पहुंचकर अपना
विरोध किया। केंद्र पर उपस्थित शिक्षकों ने विरोध कर रहे शिक्षकों के प्रति
सहानभूति दिखाई। वित्त विहीन शिक्षकों का कहना है कि सरकार को हमारी बातें
माननी होगी। इसमें गोविंद प्रसाद, जनक राज, राजेंद्र श्रीवास्तव, रामहित
यादव और विमल कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق