परिषदीय विद्यालयों में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वालों की
जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि एक नया मामला सामने आ गया है। जिले में फर्जी
दिव्यांग प्रमाण लगाकर भी कई लोग शिक्षक बन गए हैं। अब ऐसे लोगों की भी
जांच शुरू हो गई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से ऐसे आधा दर्जन शिक्षकों
को नोटिस भेजी गई है। सभी का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच में
पूर्व के प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगता नहीं मिली तो नौकरी से
बर्खास्त किए जाएंगे।
31 मार्च 2018 तक बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में कराएं जांच : विशिष्ट
बीटीसी 2007 व 2008 और विशेष चयन 2008 में दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर
करीब 1005 शिक्षक प्रदेश भर में नौकरी कर रहे हैं। जिले के आठ शिक्षक भी
इस सूची में शामिल हैं। ऐसे शिक्षकों पर फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने
का आरोप लगा है। यह मामला हाईकोर्ट तक गया। ऐसे में हाईकोर्ट ने दिव्यांग
कोटे से शिक्षकों बनने वालों की दोबारा जांच का निर्देश दिया था। यह जांच
नव गठित मेडिकल बोर्ड करेगी। दिव्यांग कोटे से शिक्षक बनने वाले आठ लोगों
को बीएसए ने नोटिस भेजा है।
जांच नहीं कराने पर होगी कार्रवाई : दो फरवरी से 31 मार्च 2018 के मध्य
बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में मूल प्रमाण पत्र के साथ मेडिकल परीक्षण
कराएं। समय से बोर्ड के सामने उपस्थित होकर जांच नहीं कराते हैं तो
अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई होगी। मेडिकल में विकलांगता नहीं दिखती है
तो उनके प्रमाणपत्र फर्जी मानते हुए बर्खास्त कर दिया जाएगा।दिव्यांग
प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षक बोर्ड के सामने पहुंचकर अपनी
जांच कराएं। यदि कोई शिक्षक ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई
होगी। वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।1- एमआर स्वामी,
बीएसए कौशांबी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें