GORAKHPUR: बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर दूसरे के नाम पर नौकरी
करता फर्जी शिक्षक पकड़ा गया. जांच में मामला सही मिलने पर बीएसए ने
बर्खास्त कर दिया है. यह फर्जी शिक्षक 2010 से गोला के कोड़ार बघोर स्थित
परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्य कर रहा था.
बीएसए ने जांच के लिए गठित की कमेटी
इलाहाबाद के फूलपुर स्थित गोमती इंटर कॉलेज में कार्यरत संस्कृत के
प्रवक्ता बालेंदू कुमार मिश्रा ने अगस्त में अपने अधिवक्ता द्वारा आयकर
रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया. इसमें पता चला कि
इनके नाम से दो जिलों में शिक्षक कार्य कर रहे हैं और वेतन भी दोनों जगहों
से ले रहे हैं. इसके बाद मिश्रा ने गोरखपुर आकर विभाग से उनके नाम पर नौकरी
कर रहे शिक्षक का पता लगाया और लेखाधिकारी से लिखित शिकायत दर्ज कराई.
बीएसए ने जांच के लिए कमेटी गठित की और शिकायत के आधार पर एक नाम के दोनों
शिक्षकों को डाक के माध्यम से पत्र जारी कर अपने-अपने प्रमाण पत्रों के साथ
विभाग में उपस्थित होने के लिए कहा. पत्र मिलने के बाद गोमती इंटर कालेज
फूलपुर संस्कृत के प्रवक्ता बालेन्दु कुमार मिश्रा अपने सभी प्रमाण पत्रों
के साथ बीएसए के सामने उपस्थिति हुए लेकिन इनके नाम पर गोरखपुर के गोला
विकास खंड में कार्यरत परिषदीय शिक्षक नहीं उपस्थित हुए. अनुपस्थित रहे
परिषदीय शिक्षक को एक बार फिर प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने के लिए पत्र
लिखा. इसके बाद भी फर्जी शिक्षक नहीं उपस्थिति हुआ. तो बीएसए ने 22 नवंबर
2017 को फर्जी शिक्षक का वेतन रोक दिया और डाक के माध्यम से एक बार और पत्र
लिखा.
वर्जन..
बार-बार पत्र लिखने के बाद भी परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक का
अनुपस्थित होना और डाकिया द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कोड़ार परिषदीय
स्कूल में कार्यरत शिक्षक को बर्खास्त किया गया है. संस्कृत के प्रवक्ता
द्वारा अगर तहरीर दी जाती है तो फर्जी शिक्षक के ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराया
जाएगा.
रामसागर पति त्रिपाठी, बीएसए
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق