कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआइ करेगी।
छात्रों द्वारा लगातार आंदोलन के बाद एसएससीचेयरमैन असीम खुराना ने उनकी
मांगों को स्वीकार कर लिया है।
रविवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज
तिवारी के नेतृत्व में आंदोलनरत छात्रों का प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री
राजनाथ सिंह व एसएससीचेयरमैन असीम खुराना से मिला था। इसके बाद एसएससी
चेयरमैन ने आंदोलनकारी छात्रों की मांग का समर्थन किया है।1 मुलाकात को
लेकर मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने सुबह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ
सिंह से मुलाकात कर छात्रों का पक्ष रखा था। इसके बाद उन्होंने एसएससी के
चेयरमैन असीम खुराना से मुलाकात कर छात्रों का पक्ष रखा था। असीम खुराना ने
पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच का नैतिक समर्थन किया है। 1उन्होंने कहा कि
एसएससी चेयरमैन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनका प्रशासन किसी भी
प्रकार की अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध है और हम परीक्षार्थियों
की मांगों के प्रति संवेदनशील हैं। इसलिए वह पेपर लीक की शिकायत को लेकर
संबधित मंत्रलय को पत्र लिखकर सीबीआइ अथवा अन्य उचित जांच का समर्थन
करेंगे। वहीं भाजपा का कहना है कि एसएससी चेयरमैन से मुलाकात के बाद प्रदेश
अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद मीनाक्षी लेखी ने धरना कर रहे छात्रों को
एसएससी चेयरमैन के निर्णय से अवगत कराया और धरना स्थगित करने की अपील की।
भाजपा ने दावा किया है भाजपा की अपील को स्वीकारते हुए छात्रों ने भाजपा
द्वारा किए गए हस्तक्षेप का अभिनंदन किया है।’>>एसएससी चेयरमैन ने
छात्र प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन1’>>छात्रों के साथ गृहमंत्री से
भी मिले दिल्ली भाजना प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें