यूपी के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 12
मार्च को होने जा रही लिखित परीक्षा पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नजर
रहेगी.
शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सूबे में पहली बार होने जा रही
परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए एसटीएफ को लगाया
जाएगा. परीक्षा के लिए उन्हीं स्कूलों को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र
बनाया गया है जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.
मंडल मुख्यालयों के 235 केंद्रों पर प्रस्तावित परीक्षा के संबंध में बेसिक
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह 5 मार्च को वीडियो
कान्फ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, एसपी और शिक्षा विभाग के
अफसरों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान अन्य बिन्दुओं के साथ केंद्रों पर
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने पर चर्चा होगी.
बता दें कि इससे पहले 15 अक्तूबर 2017 को आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक
पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए भी एसटीएफ लगाई गई थी. परीक्षाओं को
लेकर सरकार की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि हाईस्कूल
और इंटरमीडिएट की परीक्षा तक में एसटीएफ की मदद ले रहे हैं ताकि नकल की कोई
गुंजाइश न बचे. वहीं योगी सरकार अब प्रदेश के सभी स्कूलों के कमरों में
सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया है. जिससे क्लास में बच्चों की पढ़ाई पर नजर
रखा जा सकें.
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें