इलाहाबाद : लोअर सबॉर्डिनेट परीक्षा 2015 का परिणाम अब तक जारी न होने
से गुस्साए अभ्यर्थियों ने गुरुवार को उप्र लोकसेवा आयोग पहुंचकर धरना
प्रदर्शन किया। आयोग की लेटलतीफी पर कहा कि उनकी मेहनत व उम्मीदों की
अनदेखी हो रही है।
काफी देर नारेबाजी होने के बाद आयोग के उप सचिव ने आकर
वास्तविक स्थिति बताई और आश्वासन दिया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में परिणाम
देने का पूरा प्रयास होगा।
गौरतलब है कि आयोग ने लोअर सबॉर्डिनेट परीक्षा 2015 के लिए मुख्य परीक्षा
में सफल 2113 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार चार जनवरी से 23 फरवरी 2018 तक
लिया था। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि मार्च महीने के मध्य तक परिणाम जारी
हो जाएगा। लेकिन, प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम जाने करने में आयोग की
लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हो रहा है। परिणाम अब तक जारी नहीं हो पाने से
अभ्यर्थियों में कई दिनों से पनप रहा आक्रोश गुरुवार को सड़क पर आ गया।
करीब एक सैकड़ा अभ्यर्थी 11 बजे आयोग के गेट संख्या तीन पर पहुंचे, वहीं
नारेबाजी करने लगे। गार्डो के रोकने से अभ्यर्थी नहीं माने और आयोग के भीतर
जाने की जिद करने लगे। थोड़ी देर बाद आयोग के उपसचिव अभ्यर्थियों के बीच
आए। उन्होंने परिणाम जारी न होने के पीछे कुछ मजबूरियां बताईं, जबकि
आक्रोशित अभ्यर्थियों का तर्क था कि सीधी भर्ती से होने वाले चयन परिणाम पर
आयोग पहले ध्यान दे रहा है। धरने में विपिन सिंह, अमित सिंह, संतोष
विश्वकर्मा, अनुपम सिंह, शिवाजी सिंह, शुभम, गिरिजेश कुमार सहित अन्य
अभ्यर्थी रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق