इलाहाबाद : प्रदेश भर के 1158 नए माध्यमिक कालेज इसी सत्र से संचालित हो
सकेंगे। के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दिया है। इसमें सबसे अधिक 299
कालेज मेरठ और सबसे कम 122 कालेज बरेली क्षेत्रीय कार्यालय परिक्षेत्र में
खुलेंगे। जबकि इलाहाबाद में 245 कालेज खुलेंगे। मान्यता के प्रमाणपत्र
मुख्यालय से पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जा रहे हैं, अगले सप्ताह
से इनका वितरण शुरू होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी ने इस बार माध्यमिक कालेजों को मान्यता देने के
लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की थी। शासन के निर्देश पर जुलाई माह से
ऑनलाइन आवेदन लिए गए और उनका सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षकों ने भी करके
ऑनलाइन रिपोर्ट लगाई। इसके बाद मान्यता निर्गत करने में बोर्ड में मनोनीत
सदस्यों का न होना आड़े आ रहा था। इसके लिए लंबे समय तक मनोनीत सदस्यों की
तैनाती की राह देखी गई। उसके बाद शासन के निर्देश पर मार्च माह में तीन दिन
तक क्षेत्रीय कार्यालय वार बैठक हुई और सभी आवेदनों की गहनता से
स्क्रीनिंग की गई। यह बैठक चार दिन तक चली। इसमें जिन कालेजों के प्रपत्र व
मान्यता की अन्य शर्ते पूरा नहीं थी, उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब
वह प्रपत्र पूरा करके फिर से आवेदन कर सकते हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में
बोर्ड ने सभी प्रकरण शासन को भेजे।
बोर्ड के अपर सचिव शिवलाल ने बताया कि बोर्ड के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर
लगा दी है। सभी 1158 नए माध्यमिक कालेजों को मान्यता देने के निर्देश हुए
हैं। अनुमोदित सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करा दी गई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- 2016-17 अंतर जनपदीय तबादले नीति : आनलाइन आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया एक-दो दिन में
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق