इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में आखिरकार एक शिक्षक भर्ती के पूरी होने की राह नजर आने लगी है और जल्द ही सूबे के परिषदीय विद्यालय में नए टीचर नजर आएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा परिषदीय विद्यालयों में शुरू की गई 12460 सहायक अध्यापक भर्ती का नियुक्ति तक का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
23 अप्रैल को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय पर काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों को पहुंचना है। 27 अप्रैल को चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची फाइनल होगी और 1 मई को चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती की मार्च 2017 में ही काउंसलिंग हो चुकी थी, लेकिन भर्ती पर रोक लगने के कारण आगे की प्रक्रिया ठप हो गई थी, जिसे अब इस आगे बढ़ाया जा रहा है।
अभ्यार्थी ध्यान दें
सचिव संजय सिन्हा के आदेश में कहा गया है कि 18 से 20 मार्च 2017 को काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों को 23 अप्रैल को संबंधित जिले के बीएसए कार्यालय पर सभी शैक्षिक अभिलेखों के साथ पहुंचना है। जो अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचेंगे उनके ही चयन पर विचार होगा। 23 अप्रैल को बीएसए कार्यालय पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की आरक्षण व श्रेणीवार सूची तैयार होगी और 27 अप्रैल को जिला चयन समिति इसका अनुमोदन करेगी। अनुमोदन के बाद 1 मई को इन सभी का नियुक्ति पत्र जारी होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें