इलाहाबाद : 12460 में मेरठ मंडल सहित प्रदेश के 24 जिलों में एक भी
नियुक्ति नहीं होगी, क्योंकि वहां पदों का आवंटन ही नहीं हुआ है। अधिकांश
मंडल मुख्यालय वाले जिलों पर नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। सिर्फ 51 जिलों
को ही सारे पद आवंटित किए गए हैं। इनमें सीतापुर, गोंडा, बलिया, हाथरस व
रामपुर में सर्वाधिक नियुक्तियां होनी हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने सहायक अध्यापक पद पर नियुक्तियों का निर्देश
जारी करने के साथ ही जिलेवार पदों का आवंटन भी भेजा है। इसमें मेरठ मंडल को
एक भी पद नहीं मिला है, वहां के मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़
व गौतमबुद्ध नगर में कोई नियुक्ति नहीं होगी। इसी तरह से आगरा, बरेली,
शाहजहांपुर, इलाहाबाद, गाजीपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बस्ती,
झांसी, मुरादाबाद, संभल, कानपुर नगर, इटावा, आजमगढ़, मऊ, सहारनपुर और
मुजफ्फरनगर जिलों को भी पद आवंटित नहीं है।1 लखनऊ मंडल के सीतापुर जिले में
सर्वाधिक 1268 पदों पर नियुक्तियां होगी। दूसरे नंबर पर गोंडा 788, तीसरे
पर बलिया 720, चौथा हाथरस 535 और पांचवां स्थान रामपुर को 432 पद आवंटित
हुए हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें