कौशांबी : 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने के साथ ही डायट के
छात्रों ने 18 लोगों के नाम जिला प्रशासन को सौंपते हुए फर्जी दस्तावेज के
सहारे नौकरी हथियाने का आरोप लगा दिया। डीएम ने एक समिति बनाते हुए प्रकरण
की जांच का निर्देश दिया। अधिकारियों की जांच में आठ आवेदक फर्जी मिले।
डीएम ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का
निर्देश दिया।
मार्च 2017 में 12460 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए थे। बीटीसी व
टीईटी पास करीब 550 छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था। करीब एक माह बाद
पहली काउंस¨लग भी करा ली गई। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया फंस गई। शासन की ओर
से दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई तो डायट के छात्रों ने 18 लोगों के नाम
प्रकाश में लाते हुए उनके दस्तावेजों को फर्जी करार दिया। छात्रों की
शिकायत पर डीएम ने डायट प्राचार्य प्रमोद कुमार व बीएसए एमआर स्वामी के
अध्यक्षता में कमेटी बनाते हुए जांच का निर्देश दिया। जांच कमेटी ने शनिवार
को आठ आवेदकों के दस्तावेजों को फर्जी पाते हुए अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज
दी है।
मिली हैं कमियां
जिन आवेदकों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया
था। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कौशांबी से ही बीटीसी की
डिग्री ली है। प्रशिक्षण के दौरान जिन डिग्री का प्रयोग किया गया था।
शिक्षक बनने के लिए आवेदन करते समय दूसरी डिग्री का प्रयोग किया गया है।
इसकी जानकारी डीएम को दी गई है। इनके मूल दस्तावेज कौन से हैं इसकी भी जांच
होगी।
- प्रमोद कुमार, डायट प्राचार्य कौशांबी
कहते हैं अधिकारी
- शिक्षक बनने के लिए आठ लोगों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर आवेदन किया था।
जांच में उनके नाम सामने आ गए हैं। उनको भर्ती से बाहर करते हुए प्रक्रिया
शुरू किए जाने का निर्देश दिया गया है।
- मनीष कुमार वर्मा, डीएम कौशांबी
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें