इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग से लोअर सबॉर्डिनेट परीक्षा 2015 का
परिणाम अब तक जारी नहीं हो सका है। इससे नाराज दर्जनों अभ्यर्थियों ने
सोमवार को एकजुट होकर आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक
प्रतिनिधि मंडल ने सचिव से मिलकर अपनी बात रखी।
उन्हें आयोग से आश्वासन
मिला है कि 21 अप्रैल या उससे पहले परिणाम जारी होगा।1आयोग ने लोअर
सबॉर्डिनेट परीक्षा 2015 के लिए 2113 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार चार जनवरी
से 23 फरवरी 2018 तक कराया था। अभ्यर्थियों की मानें तो अधिकतम 15 दिन में
परिणाम जारी हो जाना चाहिए लेकिन, आयोग अब तक दो बार आश्वासन देने के बाद
भी परिणाम जारी नहीं कर सका है। इससे अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय है और
निकट भविष्य में परिणाम निकलने पर संशय भी है। अभ्यर्थी अनुपम सिंह, सुनील
कुमार पांडेय, अवनीश कुमार, अनुराग, कृष्ण समेत दर्जनों अभ्यर्थी सोमवार
को एकजुट हुए और उप्र लोकसेवा आयोग पर पहुंचे। वहां गेट पर नारेबाजी शुरू
कर दी। हालांकि यह प्रदर्शन कुछ ही देर चल सका। इन अभ्यर्थियों का
प्रतिनिधि मंडल आयोग के भीतर पहुंचा। अधिकारियों से अपनी समस्या बताई। पूछा
कि परिणाम जारी करने पर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की जा रही है। कहा कि
आयोग केवल मौखिक आश्वासन ही दे रहा है जिससे अभ्यर्थियों में तमाम आशंकाएं
पैदा हो रही हैं। 1इस बीच आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा कि लोअर सबॉर्डिनेट
2015 का परिणाम 21 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं इस प्रदर्शन में
पीसीएस 2016 मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी भी शामिल हुए, जिनके संबंध में आयोग
ने मई के आखिरी दिनों में परिणाम देने का आश्वासन दिया।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق