Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

मिशन पुरानी पेंशन: 26 को धरना देंगे कर्मचारी और शिक्षक, पुरानी पेंशन न लागू हुई तो दबाएंगे नोटा, 2019 के चुनाव में कर्मचारी इसे बनाएंगे मुद्दा

लखनऊ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले सैकड़ों राज्य कर्मचारी 12 अप्रैल को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को प्रेस क्लब में मुख्य संयोजक जेएन तिवारी ने बताया कि उन्होंने विभिन्न राज्य कर्मचारियों के संगठन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह कर्मचारियों के हितों के लिए इस प्रदर्शन में सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि 12 को वह कर्मचारियों के हित में गिरफ्तारी देने से भी नहीं चूकेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जेएन तिवारी गुट की महामंत्री शशि सिंह ने बताया कि जनजागृति के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल सहित अन्य केन्द्रों पर जन सभाओं का आयोजन किया गया है।
लखनऊ : पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग पर कर्मचारी संगठन, प्रदेश सरकार के सामने आने की तैयारी में हैं। सोमवार को लोक निर्माण विभाग में उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे ने कहा कि नई पेंशन नीति का लगातार प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से जुड़े संगठन भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर जल्द हमारी मांगों को पूरा न किया तो कर्मचारी नोटा दबाने या सरकार के खिलाफ जाने का फैसला ले सकते हैं।

sponsored links:

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news