फैजाबाद : प्रदेश सरकार के नुमाइंदे भले ही परिषदीय विद्यालयों की सूरत
व सीरत बदलने का दावा करते हो, लेकिन नगर निगम परिक्षेत्र में 29 विद्यालय
बिना स्थायी शिक्षक के ही संचालित हो रहे हैं। शिक्षक विहीन विद्यालयों का
संचालन कैसे होता होगा? इसको लेकर विभाग के अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार
नहीं हैं।
यदि आंकड़े पर यकीन करें तो अयोध्या व फैजाबाद के विद्यालय सिर्फ
कागजों पर ही संचालित हो रहे हैं। दरअसल नगर परिक्षेत्र में विद्यालयों की
तादाद के बराबर भी शिक्षकों की संख्या नहीं हैं। यहां तक कि एक-एक
विद्यालय पर एक-एक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विभागीय आंकड़े के अनुसार नगर क्षेत्र में कुल 56 विद्यालय हैं, जिसमें
से 27 विद्यालय ऐसे हैं, जहां औसतन एक-एक शिक्षकों की तैनाती है। 29
विद्यालय शिक्षकविहीन हैं। 56 विद्यालयों में कुल 29 स्थाई टीचर ही तैनात
हैं। कई विद्यालय में एक भी शिक्षक ही नहीं हैं। कई विद्यालायों के नियमित
खुलने पर भी संशय है। क्षेत्र के विद्यालयों में स्थायी शिक्षकों के साथ ही
विभाग ने 31 शिक्षामित्रों की तैनात होने की बात कहता है।
----------------इनसेट----------
क्या-क्या करें गुरुजीफैजाबाद : नगर क्षेत्र के विद्यालयों में तैनात
शिक्षकों की अपनी ही समस्या है। प्राथमिक विद्यालय के साथ ही पूर्व
माध्मयिक विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। एक शिक्षक ने बताया
कि सुबह स्कूल खोलने से लेकर पठन-पाठन तक करना होता है। वह बताते हैं कि
विभागीय सूचना भी बनाना होता है। ऐसे में एक शिक्षक किन-किन कार्यों को
कैसे करें कोई अधिकारी बताए?
--------------------
बोले नगर शिक्षाधिकारी
-नगर शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शिक्षाकों की समस्या है।
स्थाई शिक्षकों के साथ ही 31 शिक्षामित्रों की सहायता से अध्ययन-अध्यापन का
कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के विशेष अनुमति से
नगर क्षेत्र में शिक्षकों की तैनात की जा सकती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق