लखनऊ : योजना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उप मुख्यमंत्री
दिनेश शर्मा ने संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों से
कहा कि सभी राजकीय विद्यालयों में विज्ञान व गणित वर्ग में प्रवक्ताओं के
पद सृजित कर दिये गए हैं तथा 30 जून तक शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
1हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 10-10
विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं रिजल्ट प्रकाशित होने के एक सप्ताह के
अन्दर माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। उप
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर पंडित दीन दयाल
उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेजों में छात्रों का नामांकन शुरू करा दें।
इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने सभी
विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए कहा। यह भी
ध्यान रखने के लिए कहा कि कोई भी बुक सेलर किताब के साथ गाइड लेने की शर्त न
जोड़ने पाए। यदि कोई ऐसा करते पाया जाए तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई
सुनिश्चित करायें। विद्यालयों में कैम्प लगाकर पुस्तक का वितरण करायें।
उन्होंने सभी मॉडल स्कूलों में फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का
निर्देश दिया। इसके लिए राज्य सरकार ने पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी
कर दी है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट
प्लान के अन्तर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में स्थापित 37 नये राजकीय
इंटर कालेजों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए। इन विद्यालयों के लिए 851
पदों का सृजन किया जा चुका है। इन कालेजों में छात्रों के प्रयोगार्थ
फर्नीचर आदि को 655.20 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने
विद्यालयों में कक्षा छह, नौ तथा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को
अनिवार्य रूप से आधार से जोड़ने का निर्देश दिया। अध्यापकों की शत-प्रतिशत
उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा 220 दिन शिक्षण कार्य पर अमल पर भी उन्होंने
जोर दिया। निर्देश दिए कि जब तक सभी विद्यालयों में पर्याप्त मात्र में
शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक सेवानिवृत्त शिक्षकों को शासन
द्वारा निश्चित किए गए मानदेय पर नियुक्त कर शिक्षण कार्य कराया जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق