शिक्षकों से समयबद्धता का पालन करने को कहा गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
Govt Jobs : Opening
गैरहाजिर मिले 33 शिक्षकों की रोकी गई सेलरी
बिजनौर। डीएम के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित
मिले 33 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की अप्रैल महीने की सैलरी
रोकने की कार्रवाई की गई है। बीएसए ने स्कूलों में मिली खामियों को भी जल्द
ठीक कराने के निर्देश शिक्षकों को दिए हैं।
शिक्षकों से समयबद्धता का पालन करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने 25 अप्रैल को अधिकारियों की टीम बना कर जिले के 250 स्कूलों
का निरीक्षण कराया था। निरीक्षण में स्कूलों में बच्चों की संख्या कम पाई
गई थी। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक निरीक्षण के दौरान 16 शिक्षक, 17
शिक्षामित्र और एक अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए थे। बीएसए ने बताया कि डीएम ने
अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का अप्रैल का वेतन रोकने
के निर्देश दिए थे। शनिवार को बीएसए ने अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों व शिक्षा
मित्रों का वेतन रोकने की कार्रवाई की और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक
शिक्षा को रिपोर्ट सौंप कर कार्रवाई करने को कहा। बीएसए ने बताया कि जिले
के स्कूलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूलों
के शिक्षकों से समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अपने अपने क्षेत्रों के स्कूलों का समय समय
पर निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा है। बीएसए ने बताया कि स्कूलों के
शौचालयों की सफाई कराने व हैंडपंप ठीक कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।
शिक्षकों से समयबद्धता का पालन करने को कहा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें