जागरण संवाददाता, उन्नाव : परिषदीय स्कूलों में उम्मीद से कम नामांकन और
सर्व शिक्षा अभियान की हकीकत मंगलवार को उप शिक्षा निदेशक ने परखी। बीएसए
कार्यालय में विभागीय फाइलों को जांचते हुए उन्होंने शैक्षिक सत्र 2018-19
की प्रगति रिपोर्ट देखी।
इसके अलावा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूलों के
संचालन के बारे में पूछा। शिक्षकों की कमी और आधे ब्लाक में शिक्षण कार्य
अधूरा होने पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।
उप शिक्षा निदेशक ज्ञान प्रकाश ¨सह मंगलवार को बीएसए कार्यालय
पूर्वाह्न 11:30 बजे के करीब पहुंचे थे। उनके कार्यक्रम की भनक न लगने से
बेसिक शिक्षा कार्यालय में पूर्व की तरह व्यवस्थाएं थी। एकाएक निरीक्षण देख
बाबू व अन्य कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। बीएसए बीके शर्मा से जिले
में सर्व शिक्षा अभियान में पूछते हुए अहम ¨बदुओं पर बैठक की। इस दौरान
उन्होंने यू-डाइस प्रपत्र और परिषदीय बच्चों के आधार पंजीयन की रिपोर्ट
हासिल की। यही नहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं
को मिलने वाली सहूलियत और पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। एक घंटे के
निरीक्षण में उप शिक्षा निदेशक ने कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर भी
खंगाला। सर्व शिक्षा अभियान के तहत उन्होंने 17 ¨बदुओं को दोहराया।
---------------
शासन द्वारा निर्धारित ¨बदु
- शिक्षकों की उपस्थिति चेक किए जाने की व्यवस्था के साथ अध्यापक और
अभिभावक हेल्पलाइन डेस्क स्थापित करना। शिक्षकों की समस्या और
शिक्षामित्रों के मानदेय। जनपद स्तर पर मान्यता विषयक प्रकरण निस्तारण व
बच्चों की शिक्षा का मौखिक सत्यापन करना और ब्लाकवार इंग्लिश मीडिय स्कूल
प्रमुख ¨बदुओं में शामिल था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें