लखनऊ: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के
तत्वाधान में शनिवार को मुख्यमंत्री को दूसरी बार ज्ञापन भेजा गया। प्रदेश
अध्यक्ष योगेश त्यागी की अगुवाई में ज्ञापन के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग
रखी गईं।
योगेश त्यागी ने बताया कि इससे पूर्व भी बीती 31 जनवरी को प्रदेश
के जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था। साथी
प्रधानमंत्री को भी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा गया था।
ज्ञापन में बेसिक शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग सरकार से
की थी। मगर सरकार की ओर से सार्थक जवाब नहीं दिया गया। इससे संगठन में
नाराजगी है। त्यागी ने संगठन की ओर सौंपे गए ज्ञापन पर जल्द विचार करते हुए
शिक्षकों की समस्या निस्तारण की मांग की है। शिक्षकों ने जल्द मांग पूरी न
होने की दशा में पांच अप्रैल को विधानसभा व 27 अप्रैल को संसद की ओर कूच
किए जाने का ऐलान किया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق