इलाहाबाद: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों के क्रमिक अनशन में सपा सांसद ने भी शामिल होकर विरोध प्रदर्शन किया। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल पर छात्र यूजीसी के आरक्षण रोस्टर सर्कुलर के विरोध में दो हफ्ते से क्रमिश अनशन कर रहे हैं।
फूलपुर के नवनिर्वाचित सपा सासंद नागेन्द्र सिंह पटेल आज छात्रों के अनशन शामिल होने पहुंचे थे, जहां छात्रों के साथ बैठकर सपा सांसद ने भी धरना दिया। इस दौरान सपा सांसद ने छात्रों की इस मांग को लोकसभा में उठाने का भरोसा भी दिया।
आपको बता दें कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कई छात्र पांच अप्रैल से यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल पर आरक्षण रोस्टर सर्कुलर के विरोध में क्रमिक अनशन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि यूजीसी के इस नियम के लागू हो जाने से डिग्री कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में होने वाली शिक्षक भर्ती में ओबीसी और और एससी-एसटी वर्ग का नुकसान होगा।
इसी के विरोध में छात्र क्रमिक अनशन कर यूजीसी के इस नियम का विरोध कर रहे हैं । छात्रों की इस मांग के समर्थन में सपा सांसद भी आज उनके क्रमिक अनशन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान सांसद ने छात्रों की समस्या को आने वाले दिनों में लोकसभा में उठाने का भरोसा दिया।
वहीं क्रमिक अनशन कर रहे छात्रों का आरोप है कि यूजीसी इस तरह के नियम बनाकर आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। जिसको खत्म करने की मांग को लेकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र क्रमिक अनशन कर रहे हैं ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- अंतर्जनपदीय ट्रांसफर अपडेट :बहुत जल्द ट्रांसफर लिस्ट होगी जारी
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق