इलाहाबाद: यूपी बोर्ड के 26 हजार से अधिक माध्यमिक कालेजों में पढ़ाई का
नया सत्र शुरू हो गया है। बाजार में किताबें आ गई हैं। इस बार एनसीईआरटी
के पाठ्यक्रम पर छपी पुस्तकों के दाम छात्र-छात्रओं तथा उनके अभिभावकों को
काफी राहत पहुंचाने वाले हैं।
चार प्रकाशकों की पुस्तकों में सबसे अधिक दाम
की पुस्तक गणित विषय की 76 रुपये की है, जिसमें कुल 520 पृष्ठ हैं जबकि
सबसे कम दाम की पुस्तक अर्थशास्त्र की 11 रुपये की है जिसमें कुल 60 पृष्ठ
हैं।1यूपी बोर्ड के स्कूलों का शिक्षा सत्र एक अप्रैल, 2018 से शुरू हो गया
है। इस नए शैक्षिक सत्र में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम पहली बार लागू किया
गया है। बोर्ड प्रशासन ने कक्षा 9, 10, 11 व 12 की पुस्तकें चार प्रकाशकों
से प्रकाशित कराई हैं। इनमें अधिकांश की जांच भी पाठ्यक्रम समिति ने कर ली
है। पुस्तकों की एमआरपी यानी अधिकतम दाम में पिछले सालों की अपेक्षा काफी
अंतर है। पहले जहां किताबें काफी महंगी होती थीं, छात्र छात्रएं आर्थिक
तंगी के चलते अगली कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्रओं से किताबें मांग
कर काम चलाते थे वहीं इस बार दाम राहत देने वाले हैं। विभिन्न विषयों की
किताबें न्यूनतम 11 रुपये से अधिकतम 76 रुपये तक की हैं। किताबों के मूल्य
16, 17, 20, 22, 25, 29, 30, 41, 54, 66 रुपये आदि हैं।1यूपी बोर्ड की सचिव
नीना श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार में किताबें आ चुकी हैं। उनकी बिक्री भी
शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पहली बार लागू हुए
हैं और किताबों के दाम भी राहत देने वाले हैं।
कक्षा नौ के लिए गणित, विज्ञान, भारत और समकालीन विश्व-1 इतिहास, समकालीन
भारत-1 भूगोल, अर्थशास्त्र और लोक तांत्रिक राजनीति की पुस्तक, कक्षा 10 के
लिए गणित और विज्ञान, कक्षा 11 के लिए भारत का संविधान, राजनीति सिद्धांत,
भौतिक विज्ञान-1, भौतिक विज्ञान-2, रसायन विज्ञान-1, रसायन विज्ञान-2,
समाज शास्त्र परिचय, समाज का बोध, गणित, जीव विज्ञान, विश्व इतिहास के कुछ
विषय, भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत, भौतिक पर्यावरण, भूगोल में प्रायोगिक
कार्य, अर्थ शास्त्र में सांख्यिकी, भारतीय अर्थ व्यवस्था का विकास तथा
कक्षा 12वीं के लिए भौतिक विज्ञान-1, भौतिक विज्ञान-2, रसायन विज्ञान-1,
रसायन विज्ञान-2, गणित भाग-1, गणित भाग-2 और जीव विज्ञान की पुस्तक बाजार
में उपलब्ध है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- जनगणना-2027: जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, गृह मंत्रालय के निर्देश
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق