इलाहाबाद : प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कालेजों में कंप्यूटर शिक्षा की
पढ़ाई पर योगी सरकार विशेष जोर दे रही है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के बाद
अब राजकीय इंटर कालेजों में कंप्यूटर विषय के प्रवक्ताओं के पदों पर भी
भर्तियां शुरू कराने की तैयारी है।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने कंप्यूटर
विषय पढ़ाने को प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए पद सृजित करने और भर्ती की
प्रक्रिया शुरू कराने को प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही राजकीय
इंटर कालेजों में कंप्यूटर विषय के प्रवक्ताओं की नियुक्ति का विज्ञापन
जारी होगा।
माध्यमिक कालेजों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए विभागीय अफसर जुटे हैं।
इन कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका
है, जिसमें पहली बार कंप्यूटर शिक्षकों के पद बड़ी संख्या में घोषित हुए
हैं। उसी को आगे बढ़ाते हुए 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्रओं को कंप्यूटर की
अच्छी शिक्षा दिलाने की तैयारी है। राजकीय इंटर कालेजों में कंप्यूटर विषय
की पढ़ाई के लिए अभी तक संविदा पर शिक्षक रखे जाते थे, उन्हें कई बार पढ़ाई
के दौरान नियमित शिक्षक नहीं होने से समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा
है। इसी को देखते हुए विभाग की तरफ से कंप्यूटर प्रवक्ताओं के पदों पर
भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा आज
के समय की डिमांड है, बच्चों को कंप्यूटर की सही व वृहद जानकारी देने के
लिए विषय के रूप में स्कूलों में इसे शामिल किया गया था, संविदा पर शिक्षक
अभी तक पढ़ाई कराते रहे हैं। अब नियमित शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग
लगातार उठ रही है, इसे देखते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। राजकीय
इंटर कालेजों में कुल 61 और राजकीय बालिका इंटर कालेजों में 69 कंप्यूटर
प्रवक्ताओं के पद सृजित कराने की तैयारी है।
2001 में हुई थी पढ़ाई की शुरुआत : सूबे के राजकीय कालेजों में कंप्यूटर शिक्षा देने की शुरुआत 2001 में हुई.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें