बस्ती। बनकटी ब्लॉक की बीईओ गरिमा यादव से अभद्रता के आरोप में निलंबन और जांच से
तिलमिलाए प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार की रात सशर्त समझौते के बाद नौवें
दिन आंदोलन स्थगित कर दिया।
सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन और गिरफ्तारी के एलान से प्रशासन सकते
में आ गया। आधी रात को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन गर्ग और बीएसए
सत्येन्द्र कुमार सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों की दखल पर
मामले में सुलह हो सका। बीएसए का कहना है कि जांच पूरी होने तक निलंबन
स्थगित रहेगा। बताया कि आमरण अनशन पर बैठे बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
चंद्रिका सिंह और अन्य पदाधिकारियों से वार्ता हुई। तय हुआ कि बीईओ से
अभद्रता के आरोप में निलंबित चारों शिक्षकों को जांच पूरी होने तक बहाल
किया जाता है। साथ ही अन्य मांगों पर भी सहमति के बाद जिलाध्यक्ष को जूस
पिलाकर आमरण अनशन तोड़ा गया। इसके साथ ही सोमवार को प्रस्तावित गिरफ्तारी
की घोषणा भी वापस ले ली गई।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें