बाराबंकी : जिले की बेसिक शिक्षा प्रणाली पूरी तरह पटरी से उतर गई है। जागरण अभियान में नवीन शिक्षा सत्र में विद्यालयों में पठन-पाठन की बदतर तस्वीर सामने आयी। बुधवार को रामनगर शिक्षा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था बदहाल दिखी। कहीं विद्यालय बंद मिले तो कहीं शिक्षक गायब, विद्यालयों में चंद बच्चों को भी नहीं पढ़ाया जा रहा था। कुछ विद्यालयों में सीटें हैं, लेकिन वह एक कक्ष में डंप थी।
विडंबना यह है कि बेसिक शिक्षा की इस अव्यवस्था पर जिला प्रशासन की अनदेखी नौनिहालों का भविष्य बिगाड़ रही है।
²श्य एक : समय 8:30 बजे
गणेशपुर : रामनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डायट व प्राथमिक विद्यालय डायट गणेशपुर में ताला लगा था। छात्र-छात्राएं बाहर खेल रहे थे, जिसमें कोमल, काजल, दिव्य, कृष्णा, ¨रकू, मैसर जहां ने बताया कि विद्यालय आठ बजे खुल जाता है लेकिन पता नहीं क्यों देर हो गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर भी 8:40 पर बंद था। छात्र मिथिलेश ने बताया कि अभी सर आ रहे होंगे, तब तक विद्यालय का एक कर्मचारी आ गया। स्कूल के ताला खोला और बताया कि बस नहीं मिल पाई थी, इसलिए देर हो गई।
²श्य दो : समय 10 बजे
गणेशपुर : प्राथमिक विद्यालय निजामुद्दीनपुर में दो छात्र और दो छात्राएं क्लास में उपस्थित थे। यहां बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापक पप्पू गांव में स्कूल न आने वाले बच्चों को बुलाने गए हैं। शिक्षामित्र सुबोध कभी-कभी आते हैं, विद्यालय क्रियात्मक प्रशिक्षण में नीतू चार छात्रों को पढ़ा रही थी। विद्यालय में शौचालय निष्प्रयोज्य, इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब था। सफाई का भी अभाव रहा, परिसर में बड़ी-बड़ी घास लगी हुई मिली। ²श्य तीन : 10:30 बजे
गणेशपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय गोबरहा में विद्यालय देखा गया कि ऑफिस में ताला लगा हुआ था। विद्यालय में एक शिक्षिका अटैच किया गया है। विज्ञान कक्ष में भी बंद था, इसे खोलकर देखा गया तो इसमें बेंच, डेस्क रखी हुई थी, बच्चों के बैठने के लिए कक्षा में नहीं लगाई गई। मात्र दो छात्राएं उपस्थित थी। शिक्षिका सुधा देवी ने बताया कि प्रधानाध्यापक राममूर्ति 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए थे, इस विद्यालय का चार्ज हनुमंत के पास है।
²श्य चार : समय 11 बजे
गणेशपुर : पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोहई मजरे बड़नपुर विद्यालय का नाम नहीं लिखा था। शिक्षक संतोष
कुमार बाजपेई प्रधानाध्यापक विद्यालय पुताई के लिए लेबर लाने गए हैं, लेकिन जब रजिस्टर पर देखा गया तो कहीं पर कुछ लिख कर नहीं गए थे, पंजीकृत छात्र 54 उपस्थिति 13 थे। यहां भी चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ मिला और बड़ी-बड़ी घास से लगी हुई है। ²श्य पांच : समय 9:35 बजे
दरियाबाद : प्राथमिक विद्यालय चकरौली के तीन कक्षों में छात्र मौजूद थे। यहां 134 में 51 छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाध्यपिका नाजनीन हसन और तीन शिक्षकमें तौहीद इस्लाम, नाजनीन मिले, पर राहुल यादव नहीं आए। दो कक्षों में कुछ बच्चे फटी पुरानी किताबों से खुद पढ़ते मिले। प्राथमिक विद्यालय मालिनपुर पर 10 बजकर 20 मिनट पर शिक्षक शहीर व उमा वर्मा मिले। पंजीकृत 29 में से 14 छात्र आए। कुछ छात्र क्लास में लेटे मिले। जबकि कुछ कक्ष में ही धमाचौकड़ी मचाये हुए थे।
रामनगर में क्षेत्र में शिक्षकों के आने जाने में लापरवाही बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी। वैसे तो पूर्व और प्राथमिक विद्यालय काफी ठीक है, लेकिन कैसे गलती हो गई, समय पर स्कूल नहीं खुला, जांच कराई जाएगी। ''
संजय कुमार शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी, बाराबंकी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق