हरदोई : परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए
दिसंबर 2016 में निकाली गई 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया की दूसरी
काउंसि¨लग कराई गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में काउंसि¨लग में
गहमा गहमी रही।
पिछले एक वर्ष से अधर में लटकी 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया की
फिर से शुरुआत हुई है। शासन के निर्देश पर सोमवार को काउंस¨लग शुरू की गई।
जिले में 288 पदों पर सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होनी है। पटल प्रभारी
अनुपम मिश्रा ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 18 से 20 मार्च 2017
को तीन दिवसीय काउंसि¨लग कराई गई थी। जिसमें द्वितीय काउंस¨लग में उन्हीं
आवेदकों को काउंस¨लग में भाग लेने की अनुमति दी गई, जिन्होंने प्रथम
काउंस¨लग में अपनी उपस्थित दर्ज कराई थी। डायट परिसर में आयोजित काउंस¨लग
में दूरदराज से आए आवेदक परेशान रहे वैसे तो वर्ग के आधार पर सामान्य और
अनुसूचित जाति व जनजाति के अलग-अलग काउंटर एक कमरे में बनाए गए थे, लेकिन
अन्य पिछड़ा वर्ग का काउंटर बरामदे में बनाया गया और आवेदकों को कड़ी धूप में
बाहर लाइन में खड़ा कर दिया गया, जिससे महिला व पुरुष आवेदकों को काफी
परेशानी उठानी पड़ी। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने भी काउंसि¨लग स्थल पर
पहुंच कर जायजा लिया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें