इलाहाबाद: इलाहाबाद में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले आठ शिक्षकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है जबकि 10 अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है. बताया जाता है कि यूनिवर्सिटी से सत्यापन के दौरान 18 शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई हैं. बीएसए की जांच के बाद शिक्षकों पर यह कार्रवाई की गई है.
जानकारी के अनुसार इलाहाबाद में बीएसए ने फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वालों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. बीएसए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है जबकि 10 अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है. जिन फर्जी डिग्री को लगाकर नौकरी पाई गई है उसमें बरकत उल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की डिग्रियां शामिल हैं. बीएसए सभी मामलों की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 15 हजार शिक्षक भर्ती के दौरान इलाहाबाद के प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों की डिग्री का सत्यापन इस समय चल रहा है. सत्यापन के दौरान ही इन शिक्षक की डिग्री में खामियां नजर आई. इस पर जांच शुरू हुई तो पता चला डिग्री बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की बीएलएड स्नातक की फर्जी मार्कशीट प्रमाण बनवाये गये थे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि सत्यापन के लिए इलाहाबाद से पत्र भेजा गया था, जिस पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव का पत्र आया है और उस पत्र से ही फर्जी मार्कशीट का खुलासा हुआ है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें