जागरण संवाददाता, रामपुर : प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक
अध्यापकों ने बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि छह नवंबर 2015 को
बेसिक शिक्षक भर्ती के प्रथम बैच को नियुक्ति पत्र जारी किया गया था। सभी
नियुक्ति पत्रों के विवरण में लगभग दो घंटे का समय लगा। छह नवंबर को
शुक्रवार का दिन था।
शुक्रवार को रामपुर में स्कूल का समय सुबह दस बजे से 12 बजे तक होता
है। तत्कालीन बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा निर्देश किया गया था कि उक्त सभी
शिक्षकों की नियुक्ति छह नवंबर के बाद ही मानी जाएगी, जिस कारण से सैदनगर
जैसे ब्लाक में भी छह नवंबर 2015 को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को
अस्वीकर कर दिया गया था, लेकिन कुछ ब्लाक दूर होते हुए भी छह नवंबर को ही
कार्यभार ग्रहण दिखा दिया गया। जो कि तार्किक एवं न्यायसंगत नहीं है। इससे
एक ही समय पर नियुक्ति पत्र पाए शिक्षकों की वरिष्ठता में काफी अंतर हो गया
है। पत्र में नियुक्ति पत्र जारी तिथि को आधार मानते हुए व जन्मतिथि के
अनुसार वरिष्ठता सूची में संशोधन करने की मांग की। पत्र पर प्रदीप शर्मा,
हरिओम शर्मा, अजय प्रताप ¨सह, जसवीर ¨सह, मनोज कुमार, नसीम अहमद, मुहम्मद
सलीम, सोनू वर्मा, शलभ सैनी, यतेंद्र वर्मा, विवेक कुमार, संदेश शर्मा,
जसवीर ¨सह, राजकुमार तोमर, रामधरण, मंजू, गौहर अख्तर, पुनीत सलूजा, अंजू
शर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें