इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने झांसी के ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभी
सह समन्वयकों को नवीनीकरण पर डीएम का निर्णय होने तक कार्य करने देने का
निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने प्रदीप कुमार
यादव 27 अन्य सह समन्वयकों की याचिका पर दिया है।
दो फरवरी 2011 के शासनादेश के तहत तीन साल की सेवा के संतोषजनक पाए जाने की
स्थिति में अगले तीन साल के लिए नवीनीकरण की व्यवस्था दी गई है। छह साल
बाद ही नए सिरे से चयन की छूट दी गयी है। जबकि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
झांसी ने तीन साल की अवधि पूरा होते ही सभी सह समन्वयकों को हटाकर
कार्यमुक्त करने का आदेश दिया है और नए सिरे से चयन शुरू करने को कहा है।
बीएसए के इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।1याचीगण का कहना था कि
उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई। कार्य संतोषजनक होने के कारण तीन साल
के लिए नवीनीकरण के हकदार हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी सह
समन्वयकों को हटा दिया और नए सिरे से चयन का आदेश दिया है। सरकारी वकील का
कहना था कि याचियों की सेवा कायम करने के संबंध में जिलाधिकारी ही सक्षम
अधिकारी हैं। उनकी ओर से निर्णय लिया जाता है। कोर्ट ने कहा कि याचियों की
सेवा के संतोषजनक होने पर विचार नहीं किया गया। ऐसे में अधिकारियों को नए
सिरे से चयन का अधिकार नहीं है। क्योंकि तीन साल की अवधि ही पूरी हुई है।
कोर्ट ने कहा कि जिलाधिकारी की ओर से निर्णय लिए जाने का याचियों को कार्य
करने दिया जाए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें